April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आतंकियों का मददगार पुलिसवाला जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया सस्पेंड

कश्मीर में आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी देवेंद्र सिंह पर बड़ी कार्यवाही हुई है। देवेंद्र सिंह को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सस्पेंड कर दिया है। इसे लेकर एक आदेश जारी कर दिया है। देवेंद्र सिंह को शनिवार को 2 आतंकियों के साथ पकड़ा गया था। वह कुछ दिनों से छुट्टी पर चल रहा था। संसद पर हमला करने वाले आतंकियों की मदद करने के मामले में भी वो जांज एजेंसियों के निशाने पर था। फिलहाल एनआईए उससे पूछताछ कर रही है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से गिरफ्तार डीएसपी देवेंद्र सिंह को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर को कई बार आगाह किया था, लेकिन लापरवाही की वजह से डीएसपी देवेंद्र सिंह बार-बार बच जा रहा था। 11 जनवरी को सुबह जब वो श्रीनगर से अपने कार में अपने घर से निकला तब टीम उसका पीछा करने लगी। जवाहर टनल से पहले पुलिस ने उसे हिज्बुल के 2 टॉप आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया था।

जम्मू-कश्मीर के डीएसपी देवेंद्र सिंह के मामले की जांच गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपी है। एनआईए की 6 सदस्यीय टीम इस मामले की जांच कर रही है। देवेंद्र सिंह से लगातार पूछताछ की जा रही है। डीएसपी देवेंद्र सिंह से आईबी और मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी पहले ही पूछताछ कर चुके हैं।

Share to...