April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 समझौते, 2 घोषणाएं, मोदी बोले यह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के बीच गुरुवार को हुए वर्चुअल समिट में रक्षा और टेक्नोलॉजी समेत 7 समझौते साइन हुए और दो घोषणाएं की गईं। मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने का ये सबसे सही समय है। मॉरिसन ने भी कहा कि ऐसा ही होगा।

  • दोनों देशों के बीच स्ट्रैटजिक पार्टरनशिप पर संयुक्त बयान की घोषणा हुई।
  • इंडो-पैसिफिक में मैरीटाइम समुद्री सहयोग पर संयुक्त बयान की घोषणा की है।
  • साइबर और साइबर एनेबल्ड क्रिटिकल टेक्नोलॉजी सहयोग समझौता हुआ
  • माइनिंग, क्रिटिकल मिनरल्स की प्रोसेसिंग के फील्ड में सहयोग का करार।
  • म्यूचुअल लॉजिस्टिक सपोर्ट के इंतजाम संबंधी दस्तावेज साइन।
  • डिफेंस साइंस और टेक्नोलॉजी में सहयोग के लिए दस्तावेज साइन।
  • पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और गवर्नेंस रिफॉर्म के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता।
  • वोकेशनल एजुकेशन और ट्रेनिंग में सहयोग के लिए करार।
  • वॉटर रिसोर्सेज मैनेजमेंट के लिए समझौता।

मोदी ने कहा कि हमारे नागरिकों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। आज जब अलग-अलग तरह से डेमोक्रेटिक वैल्यू को कमजोर किया जा रहा है तो हमें आपसी संबंध मजबूत करने चाहिए। ये सिर्फ 2 देशों के लिए नहीं, बल्कि पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए जरूरी है। दुनिया को कोरोना महामारी से निकालने के लिए कॉर्डिनेटिव अप्रोच की जरूरत है। भारत ने इसे मौका माना है। हमने बड़े स्तर पर रिफार्म प्रोसेस शुरू की है, जल्द इसके नतीजे सामने आएंगे।

Share to...