उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में विराजित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट परम्परागत रूप से रात 12 बजे त्रिकाल पूजा के साथ खुले। महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीतगिरि महाराज एवं मंदिर प्रशासक सुजान सिंह रावत ने श्री नागचंद्रेश्वर का पूजन अर्चन किया।
लेकिन इस बार कोरोनावायरस के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसा 250 साल में पहली बार होगा की एक साल का इंतजार खत्म होने पर भी भक्तों को नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन नहीं हो पाएगें। भगवान नागचंद्रेश्वर मन्दिर के पट 24 जुलाई की रात्रि 12 बजे खोले गए। न्यूज़ प्रवाह के माध्यम से आप वीडियो में नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिये इंटरनेट पर दर्शन की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए www.mahakaleshwar.nic.in पर जाकर अथवा महाकालेश्वर मन्दिर के फेसबुक पेज पर लाईव दर्शन किये जा सकते हैं। लाईव दर्शन की सुविधा से लोग घर बैठे भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर सकते हैं।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा