प्रिटोरिया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को आह्वान किया कि ब्रिक्स देशों को धनशोधन, आतंकियों को वित्तीय मदद तथा कट्टरपंथ के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने रेखांकित किया कि बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और नियम आधारित विश्व व्यवस्था के सामने आज बड़ी चुनौती उत्पन्न हो रही है। दक्षिण अफ्रीका की 5 दिन की यात्रा पर पहुंचीं सुषमा ब्रिक्स याने कि ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग ले रही हैं। बैठक में जोहानिसबर्ग में अगले महीने होने वाले समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन की नींव रखे जाने की उम्मीद है।
सुषमा ने कहा कि यहां हमारी चर्चा अंतर ब्रिक्स सहयोग को आगे और मजबूत करने की दिशा में योगदान देगी। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में उनके हवाले से कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में अंतर ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने में ब्रिक्स की भूमिका को भारत बहुत महत्व देता है। सुषमा ने दीर्घाकालिक वृद्धि के लिए ब्रिक्स राष्ट्रों का आह्वान किया कि वे सामने खड़ी चुनौतियों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करें।
ब्रिक्स बैठक: सुषमा स्वराज कहा आतंकवाद से मिलकर लड़ें

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त