1 जून, शुक्रवार को देश के कई राज्यों के किसान संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर 10 दिन का गांव बंद आंदोलन शुरू किया था। मध्य प्रदेश से शुरू हुआ यह आंदोलन राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में देखने को मिला। मध्य प्रदेश में चौथे दिन भी किसान हड़ताल पर रहे। यहां किसानों ने मंदसौर में पिछले साल 6 जून को प्रदर्शन के दौरान मारे गए किसानों की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है। इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। उधर, पंजाब के किसान संगठनों ने 6 जून को अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया है।
गांव बंद आंदोलन के चौथे दिन मध्य प्रदेश के कई इलाकों में दूध और सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित रही, वहीं कई स्थानों पर सब्जियों की बिक्री सुरक्षा बलों की मौजूदगी में हो रही है।
किसान आंदोलन में दो फाड़ पंजाब में हो रही 4 दिन पहले हड़ताल खत्म

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त