बोफोर्स मामले में प्राइवेट जासूस माइकल हर्शमैन के खुलासे को लेकर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने टीवी चैनलों को दिए गए हर्शमैन के इंटरव्यू का हवाला देते हुए दावा किया कि दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की अगुवाई वाली सरकार ने उसकी बोफोर्स घोटाले की जांच में रोड़े अटकाए थे।
ईरानी ने कांग्रेस से पूछा कि हर्शमैन के दावे के अनुसार वह पाकिस्तानी नागरिक कौन है, जिसने राजीव गांधी से मुलाकात की। उसके दिए ब्रीफकेस में क्या था। ईरानी ने कहा कि इन सवालों का जवाब कांग्रेस को देना चाहिए।
ईरानी ने हर्शमैन के इंटरव्यू के उस पार्ट का जिक्र किया जिसमें बोफोर्स मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन होने की बात सामने आई है। स्मृति ईरानी ने बताया कि माइकल हर्शमैन ने ये भी दावा किया है कि उनको कई बार बोफोर्स पर घूस देने की कोशिश की गई और जान से मारने की भी धमकी दी गयी।
बीजेपी के केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि माइकल हर्शमैन ने दावा किया है कि उससे कॉन्टेक्ट उस समय के वित्त मंत्री वीपी सिंह ने किया। हर्शमैन के अनुसार वीपी सिंह उस समय कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों द्वारा किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिग के मामलों की जांच एक स्वतंत्र संस्था से करवाना चाहते थे।
बीजेपी के केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि निजी जासूसी एजेंसी फेयरफैक्स के अध्यक्ष हर्शमैन ने दावा किया है कि जब वह इस मामले में बैंकों की छानबीन कर रहे थे। उस समय जांच में बीसीसीआई बैंक ऑफ क्रेडिट एंड कॉमर्स इंटरनैशनल नाम के बैंक का खुलासा हुआ। इसे एक पाकिस्तानी फाइनेंसर ने 1972 में बनाया था। इंटरनेट में जानकारी के अनुसार यह बैंक वित्तिय क्राइम और कालाधन से संबंध रखती थी।
बोफोर्स केस: बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा, जासूस हर्शमैन के खुलासों पर मांगा जवाब

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त