April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

क्रिकेटर युवराज के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला, केस में मां शबनम का नाम भी

टीम इंडिया के बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह के लिए समय कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इतना ही नहीं उन्होंने युवी के भाई जोरावर सिंह और मां शबनम पर भी ये आरोप लगाए हैं।
ये वही आकांक्षा शर्मा है जिन्होंने बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया था। आकांक्षा ने बिग बॉस 10 के दौरान भी युवराज पर लगातार आरोप लगाए थे और युवी के खिलाफ कई खुलासे भी किए थे। एक इंटरव्यू में तो उन्होंने यह भी कहा था कि मैंने युवराज को गांजा पीते हुए देखा है। एक रिपोर्ट के अनुसार युवराज के भाई और मां के अलावा खुद युवी पर घरेलू हिंसा के मामले में केस दर्ज कराया गया है।

Share to...