बीबीसी के दिल्ली और मुंबई के ऑफिस में मंगलवार से शुरू हुई आयकर विभाग की सर्वे कार्रवाई तीसरे दिन गुरुवार को रात में खत्म हो गईं। बीबीसी के दफ्तर से आईटी अधिकारी कुछ दस्तावेजों और डेटा के साथ लौट गए। इन दस्तावेजों को सर्वे के दौरान इकट्ठा किया गया था।
आयकर विभाग ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे से ‘सर्वे’ शुरू किया था, जो गुरुवार रात तकरीबन 10 बजे खत्म हुआ।
आयकर विभाग की यह कार्रवाई खत्म होने के बाद बीबीसी ने बयान जारी कर बताया कि आयकर की टीमें हमारे दिल्ली और मुंबई दफ्तरों से लौट गई हैं। हम जांच में सहयोग करना जारी रखेंगे। हमें उम्मीद है कि इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
बीबीसी ने बयान में कहा कि हम हमारे कर्मचारियों के साथ खड़े हैं, जिनमें से कुछ के साथ घंटों तक पूछताछ की गई और कुछ को पूछताछ के लिए रातभर ऑफिस में रुकना पड़ा। उनकी देखरेख हमारी प्राथमिकता है। हमारा कामकाज अब सामान्य हो गया है और हम भारत और इससे इतर हमारे दर्शकों और पाठकों के लिए एक्टिव बने रहेंगे।
बयान में कहा गया कि बीबीसी एक विश्वसनीय, स्वतंत्र मीडिया संगठन है। हम हमारे सहकर्मियों और पत्रकारों के साथ खड़े हैं, जो बिना किसी डर या पक्षपात के अपना काम करना जारी रखेंगे।
बीबीसी इंडिया ने इससे पहले अपने सभी कर्मचारियों से जांच में सहयोग करने को कहा था। इसके साथ ही कर्मचारियों से अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों से कोई भी डेटा डिलीट नहीं करने की हिदायत दी गई थी। दरअसल आयकर विभाग टैक्स में गड़बड़ी को लेकर यह जांच कर रहा था।
बीबीसी कार्यालयों पर शुरू हुई आयकर सर्वे की कार्रवाई को लेकर देशभर में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई थी। कांग्रेस ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। कांग्रेस ने इसे आपातकाल बताया था। तो वही भाजपा ने इसका खंडन किया था और कांग्रेस से कहा था कि इंदिरा गांधी ने भी बेन लगाया था। कार्रवाई को लेकर काफी बहस छिड़ी थी और कई सारे आरोप प्रत्यारोप भी लगे थे। कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा था।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त