April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रदेश में बढ़ रहा खसरे का प्रकोप, इंदौर में 11 वर्षीय बच्चे की खसरे से मौत

इंदौर: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से खसरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसी बीच गुरुवार को प्रदेश में खसरे से पहली मौत हुई है। इंदौर में एक 11 साल के बच्चे की खसरे से मौत हुई है। बच्चे की मौत की पुष्टि इंदौर सीएमएचओ बी एस सैत्या ने की है।

दरअसल, इंदौर में बच्चों के खसरा रोग का दुष्प्रभाव बढ़ रहा है, हालात इसलिए और अधिक चिंताजनक हो गए है,क्यों की गुरुवार को एक 11 वर्षीय बच्चे की खसरे से मौत हो गई। इंदौर के मुख्य स्वास्थ्य और चिकित्सा अधिकारी बीएस सैत्या ने खसरे से 11 वर्षीय मौत की पुष्टि करने के साथ ही बताया कि फिलहाल शहर में कई बच्चों में खसरे के लक्षण पाए गए है। डॉ सैत्या के अनुसार शहर के खजराना,चंदन नगर और आजाद नगर में सबसे अधिक बच्चे खसरे से संक्रमित पाए गए है,जहां आशा कार्यकर्ताओं मेडिकल टीम की मदद से घर घर जाकर सर्वे के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है।

Share to...