April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बीएसएफ जवान का वेतन कटने पर पीएम नाराज, वापस लिया आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के साथ माननीय और श्री न लगाने के चलते बीएसएफ के जवान का वेतन कटने की घटना पर पीएम मोदी ने आपत्ति जताई है। पीएम मोदी ने इस आदेश को तुरंत वापस लेने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि नियमित अभ्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति असम्मान दिखाने वाले एक जवान को बीएसएफ ने 7 दिन की वेतन कटौती का दंड दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री ने बुधवार को बीएसएफ को निर्देश दिया कि वह तत्काल यह आदेश वापस ले जिसके बाद जवान को राहत मिली। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तैनात बीएसएफ की 15वीं बटालियन के कॉन्स्टेबल संजीव कुमार को उनके कमांडिंग अफसर ने 21 फरवरी को सुबह के अभ्यास के दौरान मोदी प्रोग्राम जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने का दोषी पाया था। इकाई के सीओ कमांडेंट अनूप लाल भगत ने आदेश जारी कर प्रधानमंत्री के प्रति असम्मान जताने के लिए जवान पर 7 दिन का वेतन जुर्माना लगाया था।

Share to...