विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया बुधवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह हादसा गुजरात के सूरत जिले में उस वक्त हुआ जब उनकी कार को पीछे आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। तोगड़िया ने बाद में दावा किया कि अगर उनका वाहन बुलेट प्रुफ नही होता तो उनकी मौत हो सकती थी और आरोप लगाया कि गुजरात सरकार ने उनकी जेड प्लस सुरक्षा को, जानबूझ कर कमजोर कर दिया है। इससे पहले जनवरी महीने में तोगड़िया ने आरोप लगाया था कि राजस्थान से मेरे एनकाउंट के लिए पुलिसवालों को भेजे जाने की साजिश रची गई थी।
प्रवीण तोगड़िया की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बोले मारने की साजिश

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण