बिहार के वाल्मीकि नगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमारी नीति साफ है। हमारी नीति और रणनीति का दम आज पूरी दुनिया देख रही है। वहीं, कांग्रेस और आरजेडी की नीति क्या है, वो उन्हें खुद मालूम नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने बड़ी मेहनत करके लालटेन को हटाया है। घर-घर में बिजली पहुंचाई है। वो आपको फिर से लालटेन युग की और ले जाना चाहते हैं, लेकिन नीतीश जी और उनकी टीम आपके घर में एलआईडी बल्ब की दूधिया रौशनी पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि हम पर जो बुरी नजर डालेगा उस पर उतनी ही शक्ति से वार किया जाएगा। आतंकी हो या फिर आतंक के मददगार, घर में घुस कर मारा जाएगा। वो अगर गोली चलाएंगे तो मोदी गोला चलाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हो या फिर आरजेडी इनके पास सिर्फ नाम और दाम का ही विजन है। यही कारण है कि झूठ और प्रपंच की राजनीति इनके लिए वजूद बचाने का एकमात्र जरिया बन गई है। इनका इरादा बिहार और देश की सेवा करने का नहीं है। ये खुद को सेवक नहीं बल्कि लोकतंत्र का नया महाराजा समझते हैं।
बिहार में महागठबंधन पर बरसे पीएम मोदी, कहा यह…

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध