April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बाबा महाकाल को चढ़ाई गई हल्दी, किया गया मनोरम श्रृंगार

Ujjain : 12 ज्योतिर्लिंग में एक विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार मे शिवनवरात्रि अलग ही अंदाज में मनाई जाती हैं। यहा बाबा महाकाल को 9 दिनों तक दूल्हे के रूप में सजा कर बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया जाता हैं।

दरअसल शिव नवरात्रि की शुरुआत आज महाकालेश्वर मंदिर में हो गई है। बाबा महाकाल को दूल्हा बनाने की रस्म आरंभ हो गई हैं। मंत्रोच्चार के साथ पुजारियों ने सुबह बाबा महाकाल को हल्दी का उबटन लगाकर बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया। वहीं शिवनवरात्रि के पहले दिन सुबह 8 बजे से श्री कोटेश्वर महादेव पर शिवपंचमी के पूजन के साथ शिवरात्रि की शुरुआत हुई। प्रतिदिन भगवान महाकाल ओर कोटेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन किया जाता है।

कोटेश्वर महादेव मंदिर में भगवान का जलाभिषेक कर उन्हें बिलपत्र और पुष्प अर्पित किये गए। वहीं शाम को बाबा महाकाल का भांग का आकर्षक श्रृंगार किया गया और माता पार्वती को मेखला चढ़ाई गई। उज्जैन में आज से शिवनवरात्रि आरंभ हो गई है और नौ दिन तक बाबा महाकाल अपने भक्तो को अलग-अलग रुपों के दर्शन देंगे।

Share to...