April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बढ़ते आंकड़े देख दिल्ली से आई टीम, आज आए दो पाज़िटिव, MP में 3457 केस

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए दिल्ली से एक केंद्रीय टीम आई है। जो यहां पर मुख्य कारण जानने की कोशिश करेगी। मध्य प्रदेश में लगातार खुराना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें इंदौर, भोपाल, उज्जैन तीन मुख्य केंद्र है।

उज्जैन में सुबह रिपोर्ट में दो पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद 237 मामले हो चुके हैं। साथ ही 94 ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वहीं देवास जिले में 07 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 44, 07 मृत, 15 स्वस्थ होकर घर लौटे।

मध्य प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या कल रात तक 3457 हो गई है, जिसमें 116 नए मामले आज सामने आए हैं। कुल मामलों में से 1480 रोगी ठीक हो चुके हैं, 211 अन्य लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। राज्य में कूल 625 कंटेनमेंट एरिया हैं।

दिल्ली से आई टीम उज्जैन पहुंच चुकी है। उज्जैन में मामले क्यों बढ़ रहे हैं इस पर स्टडी करेगी। इनसे मिलने सांसद अनिल फिरोजिया होटल पहुंचे।

Share to...