April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बजट हुआ पेश किसानों को सौगात तो कुछ हुआ महंगा

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में वे किसान, गरीब, युवा, गृहणी, उद्यमी सबों को खुश करते नजर आए। वित्तमंत्री जेटली ने किसानों को लागत मूल्य से 50 फीसदी ज्यादा देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि वर्ष 2022 तक हम किसानों की आमदनी को दूना कर देंगे।
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वर्ष 2022 तक देश के हरेक गरीब के पास अपना घर होगा। उन्होंने गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को होम लोन में भी राहत देने की घोषणा की है। वित्तमंत्री ने कहा कि खेती का बाजार मजबूत करने के लिए 2000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वित्तमंत्री जेटली किसानों के लिए कर्ज की राशि 11 लाख करोड़ करने की घोषणा की है। कृषि सिंचाई योजना के लिए 2600 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है।
देश का हरेक गरीब 5 लाख तक का कैश मेडिकल सुविधा का लाभ उठा सकता है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में इसकी घोषणा की है। इससे देश के 40 फीसदी लोगों को फायदा होगा। जेटली ने कहा कि 10 करोड़ परिवार को इससे फायदा होगा।
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आम बजट 2018-19 में व्यक्तिगत आयकर में कोई बदलाव नहीं किया है। छूट की सीमा पहले की तरह 2.5 लाख रुपए रखा है, लेकिन कुछ ऐसे बदलाव किए गए जो कि आपके रोजमर्रा लाइफस्टाइल में असर डाल सकता है। बुजुर्गों के लिए भी कई अहम बदलाव किए गए है। मेडीक्लेम में 50 हजार रुपए तक की छूट दी गई है। जेटली ने यह भी बताया कि नौकरी पेशा को टैक्स में कोई छूट नहीं, वहीं जेटली ने बताया कि इस साल डायरेक्ट टैक्स 12.6 प्रतिशत बढ़ा। टैक्स का बजट पेश करने के बाद शेयर बाजार में गिरावट भी आई। सेंसेक्स में 250 अंकों तक की गिरावट भी आई।
वित्तमंत्री जेटली ने कहा कि हमने पॉलिसी पैरालिसिस को बदल डाला है। नोटबंदी से काले पैसे पर लगाम लगी है। अरुण जेटली ने कहा कि देश में 7.5 फीसदी विकास दर रहने की उम्मीद है। वित्तमंत्री ने कहा कि हम जल्द ही दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। अभी हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

Share to...