आम बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स पर टैक्स लगाए जाने से शेयर बाजार में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। बजट के बाद शेयर बाजार ने जनवरी महीने में जो रफ्तार पकड़ी थी, वह इस महीने की शुरुआत में ही धड़ाम हो गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में शुक्रवार को आई गिरावट से सभी लिस्टेड कंपनियों का मार्केट शेयर 4.7 लाख करोड़ गिरकर 148.4 लाख करोड़ तक लुढ़क गया है। इससे बाजार को लगभग 5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।
एलटीसीजी पर टैक्स लगने से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। इसकी वजह से हैवीवेट शेयरों में बिकवाली बढ़ गई है। इससे बाजार धड़ाम हो गया। इसके चलते सेंसेक्स जहां 36 हजार के अपने ऊपरी स्तर से काफी नीचे आ गया है। वहीं, निफ्टी भी 250 से ज्यादा अंक टूटकर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स जहां 840 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 256 अंकों की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 35,066.75 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी पिछले महीने से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट के साथ 10,760.60 के स्तर पर बंद हुआ।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अब लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स पर भी टैक्स लगा दिया है। इसके बाद अगर आप को लिस्टेड इक्विटी से 1 लाख रुपये से ज्यादा का एलटीसीजी मिलता है, तो इस पर आपको 10 फीसदी टैक्स लगेगा। हालांकि 31 जनवरी, 2018 तक मिले फायदे पर टैक्स छूट मिलेगी। इस घोषणा ने शेयर बाजार में बिकवाली बढ़ गई है। गुरुवार को भी बजट के बाद शेयर बाजार में गिरावट का दौर शुरू हो गया था।
बजट के बाद शेयर बाजार डगमगाया, निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए गए

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध