April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पेट्रोल-डीजल सस्ते नहीं हो वाला, एक्साइज ड्यूटी कम हुई लेकिन सेस बड़ा

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपए की बेसिक एक्साइज और 6 रुपए की एडिशनल एक्साइज ड्यूटी कम कर दी, लेकिन 8 प्रतिशत रोड सेस लगा दिया। फाइनेंस सेक्रेटरी हसमुख अढ़िया ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी कम करके इसे सेस में कन्वर्ट कर दिया गया है। लेकिन, इसका फायदा सीधा कस्टमर्स को नहीं मिलेगा। यानी पेट्रोल-डीजल सस्ते नहीं होंगे।
2 रुपए की बेसिक एक्साइज ड्यूटी कम की। 6 रुपए की एडिशनल एक्साइज ड्यूटी खत्म की। बदले में 8 रुपए प्रति लीटर रोड सेस लगा दिया। 8 का फायदा हो सकता था, लेकिन ये फायदा रोड सेस में चला जाएगा। अढ़िया ने कहा कि इस सेस से जो पैसा सरकार के पास आएगा उसका इस्तेमाल नए हाईवे और रोड बनाने तथा उनके मेंटेनेंस में किया जाएगा।
सरकार ने एक्साइज ड्यटी 2 रुपए प्रति लीटर कम करने का एलान किया। कुछ दिनों पहले ऑयल मिनिस्ट्री ने फाइनेंस मिनिस्ट्री को लेटर लिखकर कहा था कि एक्साइज ड्यूटी अब कम की जानी चाहिए। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80 रुपए हो चुकी है। ये रिकॉर्ड हाई है। सरकार ने ब्रांडेड और अनब्रांडेड दोनों तरह के पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई है।

Share to...