अक्षय कुमार की पैडमैन से प्रेरित होकर दुबई में रहने वाली 13 साल की एक लड़की ने ग्रामीण महाराष्ट्र से 250 लड़कियों को गोद लिया है और उन्हें सैनिटरी नैपकिन बांटे हैं। रीवा तुलपुले का परिवार महाराष्ट्र से ताल्लुक रखता है। उसने इस काम के लिए पिछले कुछ महीनों में दुबई में राशि एकत्रित की।
एक एजेंसी की खबर के अनुसार वह पिछले सप्ताह भारत आई और शनिवार को साहापुर तालुका के स्कूलों में लड़कियों को करीब एक साल का सैनिटरी पैड का स्टॉक बांटा।
उसने कहा कि मैंने कुछ महीने पहले पैडमैन देखी थी और मुझे मासिक धर्म के दौरान लड़कियों के सामने आने वाली समस्याओं का पता चला। मैंने फौरन भारत खासकर महाराष्ट्र के गांवों में रहने वाली लड़कियों के लिए कुछ करने का मन बना लिया।
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली रीवा ने कहा कि उसने यह विचार कोंकण स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य निरंजन देवखरे के साथ उस समय साझा किया जब वह दुबई आये थे। देवखरे ने रीवा को इस काम के लिए प्रोत्साहित किया।
रीवा ने दुबई में दिवाली के समय लोगों से इस काम के लिए सहायता राशि मांगी और बहुत कम समय में उसने 250 लड़कियों के लिए सैनिटरी पैड खरीदने के लिहाज से पैसे जुटा लिये।
फिल्म पैडमैन से प्रेरित होकर 13 साल की लड़की ने लिया 250 लडकियों को गोद

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन