संतों की गरिमा के विपरीत अश्लील कपड़े पहनने, भक्तों के बीच जाकर नृत्य करने के चलते विवादों में रहने वाली धर्मगुरु राधे मां को जूना अखाड़ा ने उनके माफीनामे के बाद सख्त हिदायत के साथ वापस लिया है। अब वह शालीन कपड़ों में ही नजर आएंगी और माता की चौकी में पुरुष भक्तों की गोद में नहीं बैठेंगी। ऐसा उन्होंने लिखित माफीनामा देकर वचन भी दिया है।
अगर वह अपने वचन पर खरी नहीं उतरीं तो अखाड़ा न सिर्फ उन्हें पुनः बाहर कर देगा बल्कि दोबारा उन्हें माफी नहीं दी जाएगी। कुछ ऐसी ही हिदायत महामंडलेश्वर पायलट बाबा को दी गई है। बाबा को अखाड़ा के नियम-निर्देशों में रहकर काम करने की हामी भरने पर माफी मिली है। प्रयाग कुंभ से पहले जून अखाड़ा ने अहम निर्णय लेते हुए चर्चित धर्मगुरु राधे मां और पायलट बाबा का निलंबन वापस लेते हुए महामंडलेश्वर पदवी भी वापस दे दी है। पायलट बाबा को जूना अखाड़ा कुंभ में जमीन भी उपलब्ध करा रहा है, जिससे वह शिविर लगा सकें। राधे मां को शाही स्नान में आने की छूट दी गई है। अखाड़ा की ओर से उनके ऊपर कोई रोक नहीं होगी।
शालीन कपड़ों में रहेगी राधे मां, पायलट बाबा भी इसलिए करेगें बदलाव

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की