राजस्थान के जोधपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हिंदुत्व पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल ने गुजरात के सोमनाथ के पुनरुद्धार का बीड़ा उठाया तो उनका सबसे ज्यादा विरोध आपके ही परिवार से बने देश के पहले प्रधानमंत्री ने किया था और आज आप में हमें हिंदुत्व का पाठ पढ़ाने आए हैं। पीएम मोदी यही नहीं रुके, उन्होंने कहा जब सोमनाथ मंदिर का पुनरुद्धार हो गया तो देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की सोमनाथ यात्रा का विरोध आपके ही परिवार के महारथी और पहले प्रधानमंत्री ने किया था। उन्होंने कहा कि देश पर 4 पीढ़ियों तक शासन करने वालों को हजारों सालों तक जवाब देना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो हिंदुत्व की ध्वजा पताका लेकर आज कल घूम रहे हैं जब आपकी सरकार थी तो कोर्ट में कहा गया था कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नही हैं भगवान राम काल्पनिक हैं और मुझसे पूछते हैं कि हिंदुत्व का ज्ञान है या नहीं।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही राजस्थान के उदयपुर में एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनको हिंदुत्व का ज्ञान नहीं है।
हिंदुत्व की बात कर रहे तो सोमनाथ के पुनरुद्धार का विरोध किसने किया था : मोदी

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण