April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फिर बिगड़ा मौसम, दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी, झज्जर में बिजली गायब

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। गुरुवार शाम दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा में अचानक तेज हवा और आंधी आई। हरियाणा के झज्जर में तेज आंधी के साथ बारिश भी आ रही है, कई जगह पर पेड़ भी गिरे हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 3-4 घंटे में दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम और भी बदल सकता है।
गुरुग्राम में भी मौसम ने तेजी से करवट बदली है। अचानक तेज धूल भरी आंधी चलनी शुरू हो गई है। पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली में तेज धूल भरी आंधी। हरियाणा के झज्जर में तेज बारिश और आंधी, कई जगह पेड़ गिरेण् कुछ स्थानों पर बिजली भी गुल हो गई और खंभे भी गिर गए हैं।

Share to...