April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प बंगाल, त्रिपुरा और मणिपुर में पीएम मोदी, विपक्ष पर किया वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प बंगाल, त्रिपुरा और मणिपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। सबसे पहले उन्होंने प बंगाल, फिर त्रिपुरा और दिन के अंत में मणिपुर में जनसभा को संबोधित किया। तीनों जगहों पर पीएम मोदी अपने विपक्षियों पर जमकर बरसे। पीएम ने तीनों जनसभाओं में क्या-क्या कहा आपको एक-एक कर के बताते हैं। सबसे पहले बात करते हैं उनकी दिन की आखिरी जनसभा की, जो उन्होंने मणिपुर के इम्फाल में की।
मणिपुर के इम्फाल में पीएम मोदी ने कहा कि हमने निर्णय लेने वाली सरकार चलाई है। फैसले टालने वाले हम लोग नहीं हैं। इसी ताकत ने आज पूरे भारत की ग्लोबल स्टैडिंग एक अलग स्तर पर है। इसी ताकत से आज सही मायने में सबका साथ, सबका विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस मोदी के विरोध में राष्ट्र की सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता तक को दांव पर लगा सकती है, उसकी बातों को लोग कैसे गंभीरता से लेंगे? भारत पहली बार पाकिस्तान में जाकर आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला करता है, कांग्रेस कहती है सबूत दो।
पीएम मोदी ने कहा कि जो प्रोपेगेंडा पाकिस्तान दुनिया में फैलाना चाहता है, कांग्रेस उसी को आगे बढ़ाती है। कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी है जो कहते हैं कि जम्मू कश्मीर में 2 प्रधानमंत्री होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जो ढकोसलापत्र है वो भारत का कम पाकिस्तान का भोंपू ज्यादा लगता है। यहां कांग्रेस ने कहा कि धारा 370 पर कोई भी हाथ नहीं लगा सकता, वहां पाकिस्तान की सरकार ने वही बात दोहरा दी।
पीएम ने कहा कि मुझे बताया गया है कि नामदार ने कहा है कि वो नॉर्थ ईस्ट को मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाएंगे। इतने वर्षों तक कांग्रेस के शासन में यहां क्या मैन्युफैक्चर हुआ, ये आपसे अच्छा और कौन जानता है। हां, ये लोग कुछ चीज़ें मैन्युफैक्चर करने में ज़रूर मास्टर हैं। ये गाली गलौज मैन्युफैक्चर करने में मास्टर हैं। ये झूठ मैन्युफैक्चर करने में मास्टर हैं।

Share to...