एयर इंडिया के पायलट दीपक साठे की कोझीकोड में शुक्रवार को हुए प्लेन हादसे में उनकी जान चली गई। लेकिन, उन्होंने अपने अनुभव और सूझबूझ से 169 पैसेंजर्स को बचाने की हर कोशिष की। प्लेन में आग लग जाती तो बहुत से लोग मारे जाते।
प्लेन के लैंडिंग गियर्स ने काम करना बंद कर दिया था। दीपक ने एयरपोर्ट के तीन चक्कर लगाए, ताकि फ्यूल खत्म हो जाए। तीन राउंड के बाद प्लेन लैंड करवा दिया। उसका राइट विंग टूट गया था। प्लेन क्रैश होने से ठीक पहले इंजन बंद कर दिया। इसलिए एयरक्राफ्ट में आग नहीं लगी।
दीपक को 36 साल का एक्सपीरियंस था। वे एनडीए पासआउट और स्वॉर्ड ऑफ ऑनर अवॉर्डी थे। 2005 में एयर इंडिया जॉइन करने से पहले 21 साल तक एयरफोर्स में रहे थे। 1990 के दशक में दीपक एक प्लेन क्रैश में बच गए थे। उनके सर में कई चोटें आई थीं। 6 महीने अस्पताल में भर्ती रहे थे। किसी ने सोचा नहीं था कि अब दोबारा प्लेन उड़ा पाएंगे, लेकिन उनकी स्ट्रॉन्ग विल पावर और प्लेन उड़ाने के जज्बे की वजह से यह संभव हो पाया, जो एक चमत्कार जैसा था।
उनके देस्त का कहना है कि पिछले हफ्ते कॉल किया था और हमेशा की तरह खुश थे। मैंने वंदे भारत मिशन के बारे में बात की। वे अरब देशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी करवाने से खुश थे। दीपक ने बताया कि कई देश पैसेंजर्स को एंट्री नहीं दे रहे तो वहां हम उन देशों के लिए फल, सब्जियां और दवाएं ले जाते हैं। एयरक्राफ्ट कभी खाली नहीं जाते। यह उनके दोस्त से आखिरी बातचीत थी।
केरल के करिपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसलकर 35 फीट नीचे खाई में गिर गया। गिरते ही 2 हिस्सों में टूट गया और दीवार से टकरा गया। वंदे भारत मिशन के तहत यह फ्लाइट AXB-1344 दुबई से कोझीकोड पहुंची थी। मृतकों का आंकड़ा 18 हो गया है। इनमें दोनों पायलट भी शामिल हैं।
इस फ्लाइट में 7 साल के जुड़वा भाई-बहन भी सवार थे। दोनों की जान बच गई, लेकिन इनकी मां का अभी पता नहीं चल पाया है। बच्चों को अस्पताल से छुट्टी के बाद रिश्तेदार घर ले गए। 4 गर्भवती महिलाओं में से एक की मौत हो गई है।
एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कोझिकोड में घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया। हादसे में मारे गए यात्रियों में से एक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी लोगों का कोविड टेस्ट किया जाएगा।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित