April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सऊदी अरब ने पाकिस्तान की हरकतों देख दिया बड़ा झटका

पाकिस्तान की अपाक हरकतों से तंग आकर आखिरकार सऊदी अरब ने बड़ा कदम उठा लिया है। इसमें सऊदी अरब ने हाल ही में पाकिस्तान से एक बिलियन अमेरिकी डॉलर की वसूली की है, जो उसने डेढ़ साल पहले पाकिस्तान को बतौर कर्ज दिया था। पाकिस्तान के ऊपर सऊदी अरब का करीब 3 बिलियन डॉलर का कर्ज था, जिसे अब वो पाकिस्तान से वसूल रहा है।

सऊदी अरब के इस कदम से साफ होता है कि पाकिस्तान बेहद तेजी से मुस्लिम देशों का विश्वास खोता जा रहा है। इसी वजह से सऊदी अरब ने अपने लोन की रकम की वसूली शुरू कर दी है, जो उसने पाकिस्तान को दिए थे। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को ये रकम उस समय दी थी, जब पाकिस्तान को विदेशी कर्ज भरने के लिए धन की बेहद सख्त जरूरत थी।

पाकिस्तान के एक स्थानीय अखबार ने इस बारे में खबर छापी और लिखा है कि अब सऊदी अरब पाकिस्तान की मदद से अपने हाथ पीछे खींच रहा है। सऊदी अरब की तरफ से ये कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब पाकिस्तान इस्लामिक देशों के समूह ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन में भारत के खिलाफ लामबंदी में जुटा है।

पाकिस्तान पिछले एक साल से ओआईसी में भारत के खिलाफ जम्मू कश्मीर राज्य से आर्टिकल 370 हटाने के खिलाफ समर्थन मांग रहा है, लेकिन उसे यहां जोरदार झटका लगा और कोई भी देश पाकिस्तान की मदद के लिए खड़ा नहीं हुआ।

Share to...