April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रद्युम्न हत्याकांड : पिता ने बोले उम्मीद है सीबीआई पूरा सच सामने लाएगी

नई दिल्ली। गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में सीबीआई ने अपनी जांच में पाया है कि प्रद्युम्न की हत्या 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट ने परीक्षा को टालने के उद्देश्य से की थी। इस मामले में प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने सीबीआई जांच से फिलहाल संतुष्टि जताई है और उन्होंने भी मान लिया है कि उनके बेटे की हत्या 11वीं कक्षा के छात्र ने ही की है।
प्रद्मुम्न के पिता वरुण ठाकुर ने कहा है कि जांच से फिलहाल हम पूरी तरह संतुष्ट हैं। सीबीआई से उम्मीद है कि पूरा सच सामने आएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की थ्योरी पर किसी को भी भरोसा नहीं हो रहा था। उनके वकील ने कहा कि आरोपी का ट्रायल बालिग के तौर पर होना चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि स्कूल के टॉप मैनेजमेंट से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जानी चाहिए।
इस मामले में अब आरोपी 11वीं के छात्र को 3 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है। उससे इस दौरान रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पूछताछ होगी। 6 बजे के बाद उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया जाएगा।
स्कूल के बाथरुप में अपने बेटे की मौत के बाद पिता वरुण ठाकुर ने कहा कि अब ऐसा लगने लगा है कि हमें न्याय मिल गया है। उम्मीद है कि सीबीआई पूरा सच सामने लाएगी। घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया था और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी थी।

Share to...