April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खतरनाक प्रदूषण से दिल्ली बेहाल, रविवार तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ज़्यादा खतरनाक हो जाने और स्मॉग के लगातार दूसरे दिन छाए रहने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शहर के सभी स्कूलों को रविवार तक बंद रखने का आदेश दिया है। मंगलवार शाम को उन्होंने दिल्ली की तुलना गैस चैम्बर से करते हुए सभी प्राइमरी स्कूलों को बुधवार को बंद रखे जाने का आदेश दिया था, लेकिन बुधवार को उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जा सकता। हमने आदेश दिए हैं कि दिल्ली में सभी स्कूलों को रविवार तक बंद रखा जाए। बुधवार सुबह दिल्ली में लगातार दूसरे दिन घनी धुंध छाई रही और प्रदूषण का स्तर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा घोषित सुरक्षित स्तर से 30 गुणा ज़्यादा था, जिसकी वजह से शहर के डॉक्टरों को भी स्वास्थ्य चेतावनी जारी करनी पड़ी।

Share to...