April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सूरत : व्यापारियों से मिले राहुल गांधी, लगे मोदी-मोदी के नारे

नोटबंदी की पहली सालगिरह के मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व्यापारियों का हाल जानने गुजरात के सूरत पहुंचे। राहुल ने व्यापारियों से मुलाकात की और नोटबंदी तथा जीएसटी को लेकर उनकी शिकायतें सुनीं, लेकिन उन्हें तब असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब न्यू टेक्सटाइल मार्केट में कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इससे कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में हाथापाई तक की नौबत आ गई।
राहुल गांधी ने सूरत में एम्ब्रॉयडरी वर्कर्स से भी मुलाकात की। राहुल ने उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उनके साथ एम्ब्रॉयडरी पर भी हाथ आजमाया।

Share to...