गुजरात के भावनगर में रविवार को पुलिस और किसानों के बीच आपसी झड़प हुई। किसान भावनगर जिले के एक गांव में प्रस्तावित कोयला संयंत्र के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिलाओं और बच्चों समेत प्रदर्शनकारियों के साथ हाथापाई की। घटना में अभी तक 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। गौरतलब है कि गुजरात पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लगभग 2 दशक पहले लिग्नाइट संयंत्र स्थापित करने के लिए भावनगर में घोघा तालुक के 12 गांवों में लगभग 1,250 किसानों की 3,377 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था।
अधिग्रहण होने से लेकर अब तक यह जमीन किसानों के पास ही थी और वह इसपर खेती कर रहे थे। अब किसान अधिग्रहित भूमि का कब्जा लेने के लिए कंपनी के प्रयास का विरोध कर रहे हैं। किसानों को काबू में करने के लिए पुलिस ने 40 के करीब आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस की इस कार्यवाही की वजह से अभी तक 5 किसानों के घायल होने की जानकारी है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, 5 घायल, 50 हिरासत में

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम