April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने नहीं किया सरेंडर, 8 को किया ढेर, 2 जवान शहीद

PTI10_12_2016_000073B

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर में हुई तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। इन मुठभेड़ों में 8 आतंकवादी मारे गये हैं जबकि एक ने आत्मसमर्पण कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया है कि सेना के 2 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं 2 नागरिकों की मौत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के चलते हुई है।
एसपी वैद्य ने बताया कि इन एनकाउंटर के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के कई जवान घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2 जगहों पर एनकाउंटर खत्म हो गया है और एक जगह पर अभी भी मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि अनंतनाग के एसएसपी ने विशेष प्रयास करके आतंकियों की उनके परिवार से बात कराई ताकि वह हिंसा का रास्ता छोड़ दें, लेकिन आतंकियों ने उनकी बात नहीं सुनीं।
डीजपी ने बताया कि शोपिया के द्रागाद में मारे गए 7 आतंकियों की पहचान हो गई है और उनके परिवारवालों ने उनके शव की मांग की है। उन्होंने बताया कि एक आम नागरिक की मौत शोपिया के द्रागाद और एक नागरिक की मौत काचदूरा में हुई है। उन्होंने बताया कि 25 नागरिकों को घायल हुए है और 6 को गोली लगने से घायल हुए हैं। सेना का कहना है कि मुठभेड़ में मारे गए 7 आतंकियों में से तो आतंकी लेफ्टिनेंअ उमर फयाज की हत्या में शामिल थे।
अनंतनाग जिले में तड़के हुई मुठभेड़ में जहां आतंकवादी मारा गया वहीं दूसरे ने आत्मसमर्पण कर दिया। शोपियां जिले में हुई 2 मुठभेड़ों में से एक में 7 आतंकवादी मारे गये हैं। दूसरी मुठभेड़ अभी चल रही है।

Share to...