इंदौर: प्रतिदिन पौधारोपण करने का सीएम शिवराज सिंह के संकल्प के 2 साल पूरे होने पर इंदौर में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मद्देनजर ग्लोबल गार्डन में महापौर, कलेक्टर और आईडीए अध्यक्ष ने पौधारोपण किया साथ ही लगाए गए सभी पौधों का अंकुर एप पर फोटो सहित पंजीयन किया जाएगा।
दरअसल, 2 साल पहले आज ही के दिन 19 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन एक पौधा रोपण का संकल्प लिया था, जिसके बाद से उनके द्वारा प्रतिदिन पौधरोपण किया जाता है, वही आज उनके संकल्प के 2 साल पुरे होने पर प्रदेशभर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है , इसी कड़ी में इंदौर में शासन के निर्देशानुसार व्यापक पौध-रोपण अभियान चलाया गया, जिसके मद्देनजर आज प्रवासी भारतीय सम्मलेन के दौरान विकसित किये गए ग्लोबल गार्डन में महापौर कलेक्टर और आईडीए अध्यक्ष के द्वारा पौधरोपण किया गया, इसके साथ ही जिले की हर शिक्षण संस्थाओं को भी इसमें सहभागी बनाया गया, वही आज लगाए गए सभी पौधों के चित्र अंकुर एप पर पंजीयन कर फोटो अपलोड किये गए।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त