बुरहानपुर: मप्र के बुरहानपुर जिले के घाघरला में कट रहे जंगल को बचाने के लिए मुहिम चलाने वाले ग्रामीणों ने विकास यात्रा का विरोध कर दिया। ग्रामीणों का कहना हैं की जंगल बचना चाहिए वन है तो कल है मुहिम को लेकर विकास यात्रा का विरोध कर रहे हैं।।
बुरहानपुर जिले के घाघरला में वनों की कटाई को लेकर ग्रामीण वनों को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। 20 ग्रामो के ग्रामीण विकास यात्रा का विरोध कर रहे है। गोलखेड़ा ग्राम में विधायक सुमित्रा कास्डकर ने निकाली विकास यात्रा को अन्य क्षेत्रों में भी जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया उन्होंने कहा जंगल हमारी माता है इसकी गर्दन काट रहे है हम ऐसा नही होने देंगे,विरोध के डर से नही पहुची विधायक सुमित्रा,ग्रामीणों का कहना है कि विधायक सांसद कुछ हमारी बात नही सुनते , जिसके लिए यह कदम उठाया गया है। यहां तक कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारा भी भाजपा की विकास यात्रा का विरोध जताया गया है।
जब इस संबंध में तहसीलदार से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि विकास यात्रा का जो विरोध किया जा रहा है वहां घागरला के जंगल को बचाने के लिए मुहिम चला रहे हैं वास्तव में जंगल बचना चाहिए जिसके लिए जिला प्रशासन अपनी ओर से पुख्ता इंतजाम कर रहा है।

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण