April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के 2 आतंकवादियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपोरा के ब्राव बंदिना इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ के दौरान जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे, उसमें आग लग गई। जान बचाने के लिए आतंकवादी गोलियां की बौछार करते हुए घर से बाहर निकले परंतु वहां मुस्तैदी से तैनात सुरक्षाबलों ने उन्हें वहीं मार गिराया। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी थम चुकी है।

आसपास के इलाकों में आैर भी आतंकवादी छिपे हो सकते है। इसी शक के साथ सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है। इस मुठभेड़ के चलते प्रशासन ने जहां इंटरनेट सेवा बंद रखी है वहीं लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर बनिहाल रेल सेवा को भी फिलहाल बंद रखा गया है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान इरफान अमीन डिगो और तस्द्दक अहमद शाह के रूप में हुई। लश्कर-ए-तोयबा से संबंधित ये दोनों आतंकी पुलवामा के ही रहने वाले थे।

Share to...