April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पिस्तौल के साथ टिक-टॉक वीडियो बनाने के दौरान गोली चली, एक की मौत

महाराष्ट्र के शिरडी में टिक टॉक वीडियो बनाने के दौरान गोली चलने से एक नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार को हुआ और इसमें प्रतीक वाडेकर 17 की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार प्रतीक अपने परिवार और रिश्तेदार के साथ एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए शिरडी आए थे। वे एक होटल में रूके थे।
होटल में प्रतीक, सन्नी पवार, नितिन वाडेकर और 11 वर्षीय एक अन्य ने पिस्तौल लेकर टिकटॉक पर शेयर करने के लिए वीडियो बनाना शुरु कर दिया। दुर्घटनावश पिस्तौल का ट्रिगर दब गया और गोली प्रतीक वाडेकर को जा लगी। शिरडी पुलिस थाने के निरीक्षक अनिल काटके ने बताया कि पिस्तौल प्रतीक का ही एक रिश्तेदार लेकर आया था। सन्नी और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।

Share to...