दुनिया भर में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर देश मे भी चिंता हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने लोगों से मास्क पहनने के साथ-साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने अपील की है। उन्होंने जीनोम सीक्वेंसिंग और कोविड टेस्टिंग बढ़ाने को कहा है।
प्रधानमंत्री ने लापरवाही पर लोगों को आगाह भी किया है। इसके अलावा उन्होंने कड़ी निगरानी की सलाह दी।उन्होंने दोहराया कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने अफसरों को खास तौर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर चल रहे सर्विलांस मेजर्स को मजबूत करने का निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने बुजुर्गों और बीमार लोगों को बूस्टर डोज लेने की अपील की है। इस दौरान पीएम ने फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोरोना योद्धाओं की निस्वार्थ सेवा की सराहना भी की। बैठक में कोरोना को लेकर तैयारी, वैक्सिनेशन की स्थिति और नए कोविड-19 वैरिएंट के आने और उसका असर का आकलन करने के लिए चर्चा हुई।
पीएम ने राज्यों को ऑक्सीजन सिलेंडर, पीएसए प्लांट, वेंटिलेटर और मानव संसाधन समेत अस्पताल के बुनियादी ढांचों को तैयार रखने के लिए कोविड स्पेसिफिक सुविधाओं का ऑडिट करने की सलाह दी है।

More Stories
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए