April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पीएम मोदी ने रखी नवी मुंबई एयरपोर्ट की आधारशिला, बताई एविएशन सेक्टर की ताकत

मुंबई। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवी मुंबई एयरपोर्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार का लाभ तब होता है जब विश्व के साथ जुड़ने के लिए आपके पास विश्व जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर हो। भारत एक भाग्यवान देश रहा कि सामूहिक शक्ति को पहचानने वाले पहले राष्ट्रपुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज थे। पीएम ने कहा कि एविएशन सेक्टर की ताकत देश के टूरिज्म को बल देंगे।
पीएम ने कहा कि आज नवी मुंबई में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनने जा रहा है। आजादी के बाद एविएशन सेक्टर का इतना बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पहली बार हो रहा है। कई सरकारें इस वादे पर बनी होंगी, लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना। कई विधायक और सांसद इस वादे के साथ ही जीत गए होंगे। पीएम ने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी की सरकार के समय में इस एयरपोर्ट का वादा किया गया था।
पीएम ने कहा कि एविएशन सेक्टर काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज से 20-25 साल पहले पूरे हिन्दुस्तान के एयरपोर्ट पर जितना ट्रैफिक था, आज उससे ज्यादा अकेले मुंबई एयरपोर्ट पर ट्रैफिक है। आज वक्त ऐसा बदल चुका है, जैसे आप बस की लाइन देखते हैं, वैसी ही लाइन एयरपोर्ट पर देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह भीड़ देश के कई एयरपोर्ट पर आपको देखने को मिलेगा।
पीएम ने कहा कि जिस तेजी से एविएशन सेक्टर का ग्रोथ हो रहा है, उसकी आवश्यकता के अनुसार हम हम एविएशन सेक्टर के इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी पीछे चल रहे हैं। हम कई वर्षों पहले ऐसा सुनते थे कि 21वीं सदी आ रही है, 21वीं सदी आ रही है, लेकिन उस शब्द से आगे ही नहीं बढ़े। अगर हमने उस समय यह सोचा होता कि 21वीं सदी का एविएशन सेक्टर कैसा होगा, तो हमे इतनी दौर नहीं लगानी होती।

Share to...