April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पीएम मोदी ने किया मोबाइल की सबसे बड़ी यूनिट का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि इस यूनिट में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मोदी ने इस यूनिट के लिए सैमसंग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 5 हजार करोड़ का यह निवेश सैमसंग के साथ-साथ दोनों देशों के रिश्तों को भी मजबूत करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस कंपनी के साथ ही देश में मेक इन इंडिया को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सैमसंग की इस यूनिट के बनने के बाद मोबाइल मैनुफैक्चरिंग में भारत दूसरे नंबर पहुंच गया है।
पीएम ने कहा कि बीते 4 वर्षों में फैक्ट्रियों की संख्या 2 से बढ़कर 120 हो गई हैं, जिसमें से 50 से अधिक तो यहां नोएडा में ही हैं। इससे 4 लाख से अधिक नौजवानों को सीधा रोजगार मिला है।
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों बिजनेस समुदाय के लोगों से जब मेरी बात होती है तो मैं एक बात हमेशा कहता हूं कि भारत में शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा, जहां कोई कोरियाई सामान नहीं होगा। पीएम ने कहा कि सैमसंग की लीडरशीप से जब भी मेरी बात हुई है, तो हमेशा मैंने भारत में मैनुफैक्चरिंग के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत में लगभग 40 करोड़ स्मार्टफोन उपयोग में हैं। 32 करोड़ लोग ब्रॉडबैंड इस्तेमाल कर रहे हैं।

Share to...