April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, उतरते समय विमान रनवे से आगे निकला

मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से आ रहा एयर इंडिया का विमान भारी बारिश की वजह से रनवे पर फिसलते हुए काफी आगे निकल गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह विमान दोपहर 2ः51 पर मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा और रनवे संख्या 14 पर पानी भरा होने की वजह से फिसलते हुए आगे निकल गया।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि विमान सही तरीके से उतरा था और पूरी क्षमता से ब्रेक लगाने के बावजूद स्टॉपवे के पास रुक नहीं सका, हालांकि इस घटना की वजह से विमान या हवाई अड्डे में किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है।
गौरतलब है कि मुंबई में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश होने की वजह से पूरे शहर में पानी भर गया है। लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई हैं साथ ही हवाई आवागमन में भी बाधाएं आई हैं। शहर की लगभग सभी सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं और निचली बस्तियों में पानी भर गया है।

Share to...