April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पीएम मोदी ने इंदौर से किया कई योजनाओं का लोकापर्ण, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

मध्य प्रदेश के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी परिवार का नाम लिए बगैर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक परिवार के महिमा मंडन के लिए देश के महान सपूतों को भुला दिया गया। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ के मोहनपुरा में वृहद सिचाई परियोजना के लोकार्पण के बाद कहा कि बीते 4 वर्षों में इस सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया, पहले की सरकारों को ऐसा करने से रोका नहीं गया था लेकिन जिस दल की सरकार ने दशकों तक देश पर राज किया, उन्होंने देशवासियों के सामर्थ्य पर भरोसा नहीं किया।
पीएम मोदी ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि जो लोग देश में भ्रम और झूठ फैला रहे हैं, उन्हें जमीनी हकीकत का पता ही नहीं है, इस देश में सिर्फ एक परिवार को महिमामंडित करने का काम किया गया और महान सपूतों को भुला दिया गया।
पीएम मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए उनके द्वारा भूमि सुधार के कार्यो का भी जिक्र किया। इससे पहले प्रधानमंत्री अपने तय कार्यक्रम के अनुसार विशेष विमान से भोपाल पहुंचे थे। मोहनपुरा वृहद सिचाई परियोजना के लोकार्पण समारोह में पहुंचे पीएम मोदी ने बांध का डिजिटल लेकार्पण किया।
मोदी मोहनुपरा से हेलीकॉप्टर से इंदौर पहुंचें, जहां नेहरू स्टेडियम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 पुरस्कार समारोह में शामिल हुए। विभिन्न शहरी विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीहोर जिले की 2 महत्वपूर्ण विकास योजना का ई-लोकापर्ण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभांवित होने वाली सीहोर के वार्ड 29 की हितग्राही रेखा बोहत ने प्रधानमंत्री से सीधे चर्चा कर योजना के तहत लाभांवित होने पर धन्यवाद दिया। रेखा बोहत ने बताया कि उन्हें कच्चे से पक्के आवास में परिवर्तित करने के लिए ढाई लाख रुपए की आर्थिक मदद मिली है। प्रधानमंत्री ने ई.लोकापर्ण में 62 करोड़ 36 लाख की लागत से बनाए गए सीवरेज प्लांट का तथा 72 लाख की लागत से नवनिर्मित बड़ियाखेड़ी स्थित पार्क का लोकापर्ण किया।

Share to...