छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज तड़के किरंदुल, विशाखापत्तनम मार्ग पर नक्सलियों द्वारा पटरी उखाड़े जाने के कारण एक मालगाड़ी का इंजन और 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। पुलिस का कहना है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि इससे रेल यातायात कुछ देर के लिए बाधित हुआ। माओवादियों ने भंसी और कमलूर के बीच रेल की पटरी उखाड़ दी थी। इस कारण मालगाड़ी का इंजन और 8 डिब्बे पटरी से उतर कर एक छोटी नदी में गिर गए। उन्होंने बताया कि लौह अयस्क से लदी ट्रेन विशाखापत्तनम से बछेली जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसा रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर कमलूर के जंगलो में देर रात करीब एक बजे हुआ। अधिकारी ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों और रेलवे अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी।
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने पटरी उखाड़ी, इंजन समेत 8 डिब्बे नदी में गिरे

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम