April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पारंपरिक अंदाज में संसद में शपथ लेने पहुंचीं नुसरत जहां

17वीं लोकसभा में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल से चुनाव जीतने वाली बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां मंगलवार को संसद शपथ लेने पहुंची। एक्ट्रेस से सांसद बनी दोनों स्टार्स ने शपथ लेने के बाद स्पीकर ओम बिड़ला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

संसद सत्र में नुसरत जहां पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। न्यूलीवेड नुसरत ने माथे पर सिंदर हाथों में मेहंदी और चूड़ा पहना हुआ था। बता दें नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन संग 19 जून को टर्की के बोडरम सिटी में शादी की है। शादी में व्यस्तता के चलते नुसरत जहां संसद सत्र के पहले दिन शपथ लेने नहीं पहुंच सकी थी। नुसरत की शादी में उनकी करीबी दोस्त मिमी चक्रवर्ती भी नजर आई थीं।

Share to...