पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार इस्लामाबाद में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर कलस्टर बम का इस्तेमाल किया है। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में इमरान खान देश की सुरक्षा के हालात पर चर्चा करेंगे। साथ ही आंतरिक और बाहरी मामलों पर भी बातचीत करेंगे।
इस बीच, इमरान खान ने ट्वीट किया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया था। अभी इसी का समय है। भारतीय सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्यवाही की वजह से नियंत्रण रेखा पर स्थिति बिगड़ती जा रही है।
भारतीय सेना के एक्शन से पाकिस्तान घबराया हुआ है। पाकिस्तान ने रविवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सेना के लिए एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें एलओसी पर फायरिंग के चलते सेना को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
पाकिस्तान में हड़कंप, पीएम इमरान खान ने बुलाई एनएससी की बैठक

More Stories
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर