भारत और इजराइल की दोस्ती कोई नई नहीं है, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ यह और मजबूत जरूर हो रही है। इसका एक उदाहरण तब दिखा जब इजराइल में चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ बैनर लगाए थे। इसके बाद अब बेंजामिन नेतन्याहू ने इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के मौके पर पीएम मोदी को विश भी किया है। उन्होंने हिन्दी फिल्म शोले के गाने ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे, की लाइन को अपने ट्वीट में शामिल करते हुए लिखा कि मैं भगवान से कामना करता हूं कि हमारी दोस्ती नई ऊंचाइयां छूए। ऐसा माना जा रहा है कि इजराइल के पीएम का यह ट्वीट दोनों देशों के बीच के संबंध को और मजबूती देगां
इजराइल के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को कुछ इस अंदाज में किया विश

More Stories
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम