छतरपुर जिले के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भीड़ ने 47 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर बच्चा चोर होने के शक में बेरहमी से पिटाई कर दी। छतरपुर जिले में 3 दिन में यह तीसरा मामला है जब भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में किसी को पीटा। इससे पहले छतरपुर जिले के नौगांव पुलिस थाने इलाके में भी ऐसे ही 2 मामले हुए थे। इस मामले में हरपालपुर पुलिस थाने के जांच अधिकारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि झांसी निवासी राकेश खटीक बांदा से झांसी जा रहा था। लोगों ने उसे बच्चा चोर होने के शक में पीटा। मामला क्योंकि रेलवे स्टेशन का है, इसलिए मामला जीरो पर कायम कर जीआरपी को भेज दिया है।
इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी सुनील रिछारिया ने बताया कि बांदा से झांसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करने वाला यह व्यक्ति स्टेशन पर उतरा। उसको देखते ही लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और बुरी तरह से पीटने लगे। उसका बचाव करने वाले एक युवक को भी लोगों ने पीटा। बाद में उसे हरपालपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक युवक को बेरहमी से पीटा

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’