अमेरिका ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान के कबायली इलाके में ड्रोन हमले किए। इन हमलों में 26 लोग मारे गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिकी प्रेसिडेंट बनने के बाद पाकिस्तान में अमेरिकी सेना का यह चौथा ड्रोन हमला था। अमेरिका पाकिस्तान पर लगातार ये दबाव बना रहा है कि वो हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ सख्त एक्शन ले। हक्कानी नेटवर्क अफगानिस्तान में नाटो सेना और इंडियन एम्बेसी पर हमले के लिए जिम्मेदार माना जाता है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान के फॉरेन मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अमेरिका को पाकिस्तान की भी इज्जत करनी चाहिए।
पाकिस्तान के एक टीवी चैनल के अनुसार अमेरिकी ड्रोन्स ने सोमवार के बाद मंगलवार को भी पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर मौजूद कबायली इलाके में हमले किए। कुछ खास ठिकानों को निशाना बनाया गया और इनमें 26 लोग मारे गए। 10 लोग घायल हुए हैं। यह इलाका हक्कानी नेटवर्क का गढ़ माना जाता है। अमेरिका कई बार पाकिस्तान से हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने और इसके सबूत देने की मांग कर चुका है।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम