नई दिल्ली। लगभग 4 दशक लम्बे अपने सार्वजनिक जीवन में 4 अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुके पूर्व राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी ने मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे, लेकिन साथ ही बीजेपी के कांग्रेसमुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर चिंता भी व्यक्त की। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के बीच रिश्ते काफी मधुर रहे हैं और इन रिश्तों का गर्माहट का अंदाज़ा डॉ मुखर्जी के राष्ट्रपति पद से मुक्त होते वक्त दोनों नेताओं द्वारा की गई एक-दूसरे की तारीफों से भी हो जाता है। अब खुद को भारत का नागरिक कहकर बुलाने वाले डॉ मुखर्जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी में बेहद मेहनत से काम करने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अपने उद्देश्यों को हासिल करने के लिए उनमें दृढ़ इच्छाशक्ति भी भरपूर है और उनका दृष्टिकोण भी कतई स्पष्ट है। डॉ मुखर्जी के अनुसार प्रधानमंत्री जानते हैं कि उन्हें क्या हासिल करना है और वह उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
दृढ़ इच्छाशक्ति, स्पष्ट दृष्टिकोण के मालिक हैं, अथक परिश्रम करते हैं पीएम मोदी: प्रणब

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम