April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवाबी कार्यवाही में पाक आर्मी पोस्ट तबाह

पाकिस्तानी सेना ने राजौरी सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों पर गोलाबारी शुरू कर दिया जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान की एक चौकी को उड़ा दिया। दोनों तरफ से काफी देर तक गोलाबारी जारी है। इससे पहले आज सुबह नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना में लांसनायक संदीप थापा पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हो गए। 12 घंटे के अंदर पाकिस्तान ने तीसरी बार सीजफायर उल्लंघन किया।

Share to...