April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पांचवीं मंजिल तक पहुंची एम्स की आग, लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

देश की राजधानी दिल्ली के जाने-माने अस्पताल एम्स में आज भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। आग पहले और दूसरे फ्लोर पर लगी। दमकल की 34 गाडि़यों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था, लेकिन अब आग तीसरी से होते हुए पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर दमकल गाडियों ने काबू पा लिया है।
एम्स के टीचिंग ब्लॉक में ये आग लगी है। एम्स आग लगने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है। फायर डिपार्टमेंट की 34 गाड़ियां और करीब 150 दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आसमान में काले धुंए का गुबार निकलता दिख रहा है। अच्छी बात यह है कि सभी मरीज सुरक्षित हैं।
एहतियात के तौर पर एम्स का इमरजेंसी विभाग बंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एम्स के सेकंड फ्लोर पर स्थित पीसी ब्लॉक में लगी। गौरतलब है कि एम्स दिल्ली ही नहीं, देश का प्रमुख चिकित्सा संस्थान है।

Share to...