April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पाकिस्तान की नापाक हरकत, ऐसे भारत में भेज रहा है हथियार

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कहा है कि पाकिस्तान लाइन ऑफ कंट्रोल के आरपार रात में ड्रोन भेज रहा है। इन ड्रोन के जरिये जम्मू-कश्मीर में एके-47 जैसे हथियार गिराए जा रहे है। पुलिस के अनुसार पिछली रात अखनून के एक गांव में असॉल्ट राइफलें और पिस्तौल मिली हैं। पुलिस के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इस करतूत में आतंकी संगठन जैशे-मोहम्मद की भूमिका नजर आती है। जैश की पुलवामा हमले सहित कई आतंकी हमलों में अहम रोल रहा है।

पुलिस के अनुसार अंधेरी रात में एक खास इनपुट पर पाकिस्तानी ड्रोन ने ये हथियार एक गांव में गिराए। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने क्षेत्र की तलाशी के दौरान जैद सोहल गांव से 2 एके असॉल्ट राइफलें, एक पिस्तौल, 3 एके मैगजीन और 90 राउंड बरामद किए हैं। गोला-बारूद की 2 खेपें अखनूर में पाई गई है जो कि सरहद से करीब 12 किमी है। पुलिस के अनुसार यह हथियार कश्मीर घाटी में आतंकियों को सौंपने के लिए भेजे गए थे। जम्मू के एक वरिष्ठ अधिकारी श्रीधर पाटिल के अनुसार इसके पीछे जैशे मोहम्मद का हाथ हो सकता है।

Share to...