April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ड्रग्स मामले में लगातार आ रहे एक्ट्रेसेज के नाम, एनसीबी इनसे करेगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल में अब तक बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज के नाम सामने आ चुके हैं। इस बीच खबर है कि एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी एनसीबी की रडार पर हैं। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

मंगलवार को ही ड्रग्स कनेक्शन की जांच के दौरान एनसीबी को 40 साल की एक एक्ट्रेस के बारे में भी पता चला था। कहा जा रहा है कि सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और नम्रता शिरोडकर के बाद अब दीया का नाम भी इस मामले में आ गया है। एनसीबी उन्हें पूछताछ के लिए जल्द बुला सकती है।

एनसीबी अनुसार गिरफ्तार ड्रग्स पेडलर्स अनुज केशवानी और अंकुश से पूछताछ के बाद इस एक्ट्रेस के नाम का खुलासा हुआ। दीया की मैनेजर ड्रग्स की खेप उन तक पहुंचाती थी। मालूम हो कि साल 2019 में दीया के लिए खरीदी गई।

ड्रग्स की पुख्ता जानकारी और सबूत एनसीबी के हाथ लगे हैं। बकायदा मैनेजर ने ड्रग्स पेडलर्स से 1-2 बार मीटिंग भी की थी। इसलिए आने वाले दिनों में पहले एक्ट्रेस की मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इसके बाद इस एक्ट्रेस को भी एनसीबी की पूछताछ का सामना करना पड़ सकता है।

मालूम हो कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। वो अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। इसके बाद सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर संगीन आरोप लगाए थे। मामले की जांच मुंबई पुलिस से शुरू हुई और अब इस केस में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच में जुटी हैं।

Share to...