दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव इलाके में एक महिला पत्रकार मिताली चंदोला पर नकाबपोश बदमाशों ने उनकी पर कार फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गई हैं। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार मिताली नोएडा में रहती हैं। बीती रात 12.30 बजे वह अपनी कार से जा रही थीं तभी मारुति स्विफ्ट कार में सवार बदमाश पीछे से आए और 2 गोली दाग दीं जिसमें एक गोली उनके हाथ में लग गई। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि बदमाशों ने भागने से पहले उनकी कार अंडे भी फेंके हैं।
फिलहाल मिताली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं ये बदमाश वहीं तो नही हैं जो बाइक सवारों पर पहले अंडे फेंकते हैं और फिर उनको लूट लेते हैं। पुलिस इस घटना के पीछे रंजिश होने की बात को भी अस्वीकार नहीं कर रही है क्योंकि मिताली ने यह भी बताया है कि उनके संबंध परिवार के साथ अच्छे नही हैं। गौरतलब है कि ऐसी ही एक घटना साल 2008 में भी हो चुकी है जब पत्रकार सौम्या विश्वनाथन को रात में गोली मार दी गई थी।
पत्रकार को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, कार पर फेंके अंडे

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’